उदाकिशुनगंज:नगर परिषद के वार्ड दो चौधरी मुहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

By Gaurav Kabir

Published on: June 9, 2026

वार्ड संख्या दो चौधरी मुहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। करीब 50 परिवार वाले ढाई सौ की आबादी में पक्की सड़क,नाला, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी, कूड़ा निस्तारण जैसी सुविधाएं नहीं हैं। सड़क

वार्ड संख्या दो चौधरी मुहल्ले में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। करीब 50 परिवार वाले ढाई सौ की आबादी में पक्की सड़क,नाला, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, पानी, कूड़ा निस्तारण जैसी सुविधाएं नहीं हैं। सड़क के अभाव में लोगों को अपने घरों से मुख्य सड़क तक पहुंचने में कठिनाई होती है।

मूलभूत समस्या रहने की वजह से वार्ड के लोगों में जनप्रतिनिधि और अधिकारी के प्रति नाराजगी है। इस बस्ती के अधिकांश लोगों को पक्का घर नसीब नहीं हैं। लोग बताते हैं कि वार्ड पार्षद साल भर पहले घर देने का लुभावनी वायदे कर भुला दिया।

व्यवस्था से नाराज़ लोगों ने सोमवार को बस्ती में ही विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने व्यवस्था के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने जल्द समस्याओं के निदान का आग्रह जनप्रतिनिधि और अधिकारी से की है।

मुहल्लें के लोगों ने बताया कि चौधरी मोहल्ला में करीब 50 परिवारों की लगभग 250 की आबादी रहती है।  लेकिन आज तक उन्हें पक्की सड़क, नियमित साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा निस्तारण और आवास योजना जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


लोगों ने बताया कि एनएच-106 से बायपास सड़क तक जाने वाले मार्ग पर अब तक ढलाई सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क कच्ची होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ और जलजमाव की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना और आवागमन करना मुश्किल हो जाता है।

लोगों ने कहा कि सड़क किनारे झाड़ियां उग आई हैं, जिससे अक्सर सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जीव निकलते रहते हैं। इससे हमेशा दुर्घटना और खतरे की आशंका बनी रहती है।

मुहल्ले के
नंदकिशोर ठाकुर, चंदन ठाकुर, रूबी देवी और हरेकृष्ण ठाकुर ने बताया कि कई घरों के ऊपर से 33 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार गुजरा है। कई बार तार से चिंगारी निकलती है, जिससे लोगों में भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। यधपि बार बार आग्रह के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।प्रदर्शन में विकास कुमार पासी, संजीत पासी, रविंद्र ठाकुर, हरेकृष्ण ठाकुर, शंभू ठाकुर, चंदन ठाकुर, दिलीप चौधरी, शंकर ठाकुर, बद्री चौधरी, सुभाष चौधरी, मनोज चौधरी, मुकेश चौधरी, बिलास चौधरी, रूबी देवी, सुशीला देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। न तो सफाई कर्मी की नियुक्ति की गई है और न ही कूड़ादान की व्यवस्था है।


ग्रामीणों ने वार्ड में हुए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। साथ ही वार्ड पार्षद की संपत्ति की भी जांच कराने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि वे वर्षों से समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि कई पात्र परिवार अब तक आवास योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी समस्याओं की जांच कर जल्द समाधान कराने की मांग की।

साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संतोष कुमार रजक ने बताया कि मुहल्ले की समस्या को लेकर गंभीर है। लगातार विकास के काम हो रहे हैं। सड़क निर्माण की दिशा में काम जारी है। जल्द ही सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.