सिवनी में गेहूं उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 3.70 लाख मीट्रिक टन खरीदी, किसानों को 623 करोड़ का भुगतान

By Gaurav Kabir

Published on: May 25, 2026

मध्य प्रदेश :सिवनी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। 25 मई 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3 लाख 70 हजार 50 मीट्रिक टन गेहूं का

मध्य प्रदेश :सिवनी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। 25 मई 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3 लाख 70 हजार 50 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।इस वर्ष 54 हजार 96 किसानों ने पंजीयन कराया है तथा जिले में 78 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। अब तक 40 हजार 423 किसानों ने गेहूं विक्रय किया है।उपार्जित गेहूं की कुल राशि 956.58 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। अब तक 623.94 करोड़ रुपये का सफल भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है।

प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर के निर्देशानुसार राजस्व सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान किसानों के बैठने, पेयजल एवं छाया जैसी मूलभूत सुविधाओं, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, परिवहन, भंडारण एवं भुगतान प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता एवं समयसीमा के साथ पूर्ण कराई जाएं।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.