पूर्णिया (19 जुलाई 2026): पूर्णिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और व्यवसायियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर रविवार को जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया। पूर्णिया समाहरणालय के महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी (DM) श्री अंशुल कुमार (IAS) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन (IPS) की संयुक्त अध्यक्षता में पूर्णिया व्यावसायिक संघ और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन, भाoपु ०से, की संयुक्त अध्यक्षता में पूर्णिया व्यावसायिक संघ एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार को महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।
सर्वप्रथम बैठक में व्यावसायिकों एवं चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी व्यवसायिकों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात की सुगम व्यवस्था जिले में दुरुस्त किया जा रहा है।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक के क्रम में बताया गया कि जिला अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है।
जिला अंतर्गत सुरक्षा व्यवस्था तथा उनकी समस्याओं को लेकर डायल 112 की गस्ती वाहनों को चिन्हित कुल:-100 स्थलों पर लगाया गया है।
पूर्णिया जिले में 39 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल तैनात किया गया है। यह वाहन लगभग 10 से 11 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचता है।
जिले के सीमा में प्रवेश करने के प्रत्येक मार्गो पर पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।
सभी रास्तों पर डायल 112 पुलिस वाहन को तैनात किया गया है।
यह वाहन किसी भी प्रकार की घटना की सूचना पर कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगा।
पूर्णिया शहरी क्षेत्र के मुख्य मुख्य चौक चौराहा तथा संवेदनशील स्थलों पर उक्त वाहनों को तैनात किया गया है।
पूर्णिया जिले में डायल 112 के 39 चार पहिया वाहन के अतिरिक्त 112 के दो पहिया वाहन को भी लगाया गया है।
जिसका उपयोग पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
साथ ही साथ डायल 112 की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर भी रखी जा रही है और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी व्यावसायिक एवं चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों से कहा गया कि यदि किसी भी प्रकार की घटना घटती है तो पहले उसका एफ आई आर संबंधित थाना में दर्ज कराएं।
उस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा बिजली की समस्या के समाधान के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति को व्यवसायिक संगठन तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे।







No comments yet. Be the first to comment!