मधेपुरा: ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ का सफल समापन, DM अभिषेक रंजन ने की जनभागीदारी अभियान की समीक्षा

By Gaurav Kabir

Published on: May 25, 2026

अभिषेक रंजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा दिनांक- 25 मई को जनजातीय गरीमा उत्सव-2026 के अन्तर्गत IEC के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम के समापन के उपरांत डीबीफिंग का आयोजन किया गया।


अभिषेक रंजन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा दिनांक- 25 मई को जनजातीय गरीमा उत्सव-2026 के अन्तर्गत IEC के राष्ट्रव्यापी अभियान जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले कार्यक्रम के समापन के उपरांत डीबीफिंग का आयोजन किया गया।

जिसके तहत इस जिला के पाँच प्रखंडों के (मुरलीगंज-18, बिहारीगंज-09, ग्वालपाड़ा-07, कुमारखंड-04 एवं चौसा-01) के 38 अनुसूचित जनजातीय टोलों में दिनांक-18.05.2026 से 24.05.2026 तक शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमे सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु कुल 153 आवेदको द्वारा शिविर में आवेदन प्राप्त हुआ। सभी आवेदनो को निष्पादन किया गया-आयुष्माण कार्ड-52 जॉब कार्ड-11 सामाजिक सुरक्षा पेशन-41, जाति प्रमाण-पत्र-20, जन्म प्रमाण-पत्र-45 का वितरण किया गया।

सभी शिविरों में स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 750 व्यक्तियों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया तथा सभी जनजातीय टोलों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

दिनांक-21.05.2026 से 23.05.2026 तक निर्धारित जनसुनवाई कार्यक्रम में पॉचो प्रखंडो से कुल-08 आवेदन (विद्युत, गली-नली, सड़क, ऑगनवाड़ी केन्द्र का निर्माण इत्यादि) प्राप्त हुआ है। जिसमें ग्वालपाड़ा प्रखंड के रेशना पंचायत के संथाल टोला से-03, कुमारखंड प्रखंड के विश्नपुर बाजार से-01, विश्नपुर सुन्दर से 01 मुरलीगंज प्रखंड के रजनी से-01, रामपुर-01 तथा तमौट परसा से -01 से आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसे जिला पदाधिकारी, मधेपुरा द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जॉच कर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया है।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा आगे की कार्य योजना के तहत अनुवर्ती (Follow-up) जारी रखने, प्राप्त शिकायतो की नियमित निगरानी करने, सतत जनसम्र्पक जारी रखने एवं जनसूनवाई को मजबूत बनाने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीयों को निदेश दिया गया ।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.